बोले- यूक्रेन नहीं, अब अफ्रीका अगला टार्गेट
मास्को। रूस सरकार के खिलाफ विद्रोह करने के बाद प्राइवेट आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोजिन पहली बार नजर आए हैं। एक नए वीडियो में वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोजिन को बेलारूस में अपने लड़ाकों का स्वागत करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में प्रिगोजिन अपने सैनिकों से कहते हैं कि वे अब आगे यूक्रेन युद्ध में भाग नहीं लेंगे बल्कि अफ्रीका की नई यात्रा की तैयारी करेंगे। बीते महीने प्रिगोजिन के नेतृत्व में वैगनर आर्मी ने रूसी सेना के खिलाफ बगावत कर दी थी। 23-24 जून को वैगनर आर्मी के लड़ाकों ने दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद वैगनर आर्मी ने राजधानी मॉस्को की ओर कूच कर दिया था।
00

