ऑस्‍ट्रेलिया के आसमान पर चंद्रयान 3

भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्‍च किया

अब चंद्रयान-3 की एक खूबसूरत तस्‍वीर ऑस्ट्रेलिया से आई है

इस फोटो में नजर आ रहा है कि यह रात में कैसे शान से जगमगा रहा है

कैनबरा। चंद्रयान-3, भारत का तीसरा मून मिशन जिसे 14 जुलाई को लॉन्‍च किया गया है। अब ऑस्‍ट्रेलिया में सुर्खियां बटोर रहा है। इसरो ने 20 मिनट बाद ऐलान किया कि यह अपनी सटीक कक्षा में हैं और इसने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है। अब चंद्रयान-3 की एक तस्‍वीर ऑस्ट्रेलिया से आई है जिसमें नजर आ रहा है कि यह रात में वहां के आसमान में शान से जगमगा रहा है।

बधाई हो इसरो!

सोशल मीडिया पर वायरल यह तस्वीर सुंदरता से लोगों का दिल जीत रही है। इस फोटो को डायलन ओडॉनेल ने क्लिक किया है। डायलन, बायरन बे ऑब्जर्वेटरी ऑस्ट्रेलिया के लिए फोटोग्राफी करते हैं। उन्‍होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, बधाई हो @इसरो!

===

000

प्रातिक्रिया दे