बेलारूस से वापस रूस पहुंचा वैगनर लड़ाकों का बॉस प्रिगोझिन

-पुतिन से सुलह की अफवाह

(फोटो : प्रिगोझिन)

मिन्स्क। व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह करने वाला वैगनर समूह का बॉस येवगेनी प्रिगोझिन वापस रूस चले गए हैं। उनके रूस लौटने की पुष्टि खुद बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने की है। लुकाशेंको ने कहा है कि रूस के वैगनर समूह का विद्रोही प्रमुख अब बेलारूस में नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या वैगनर लड़ाके भी बेलारूस छोड़कर रूस चले गए हैं या नहीं। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रिगोझिन का यह नया स्टंट क्रेमलिन के खिलाफ उनके अल्पकालिक विद्रोह के बाद रूसी अधिकारियों के साथ हुए समझौते की पूरी तरह से अवहेलना है।

दरअसल, 27 जून को वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन ने विद्रोह के बाद हुए समझौते में सहमति जताई थी कि वह उत्पीड़न से बचने के लिए रूस छोड़ देंगे और बेलारूस में निर्वासन में रहेंगे। रूस और वैगनर प्रमुख के बीच यह समझौता बेलारूस के राष्ट्रपति की मध्यस्थता में हुआ था। उस दिन विद्रोह के दौरान वैगनर के लड़ाकों ने दो रूसी शहरों में कुछ मिलिट्री ठिकानों पर कब्जा करने का दावा किया था। इसके बाद उन्होंने मॉस्को की ओर चढ़ाई शुरू कर दी थी। हालांकि, मॉस्को पहुंचने से पहले ही प्रिगोझिन और रूसी अधिकारियों में समझौता हो गया था।

बेलारूस में नहीं हैं प्रिगोझिन

रूस और वैगनर समूह के सौदे की मध्यस्थता करने वाले लुकाशेंको ने गुरुवार को कहा कि प्रिगोझिन अब रूस के दूसरे शहर सेंट पीटर्सबर्ग में हैं, या शायद मॉस्को चले गए हैं। लुकाशेंको ने मिन्स्क में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह बेलारूस के क्षेत्र में नहीं है।

00

प्रातिक्रिया दे