प्रेमी से मिलने पाकिस्तान से नोएडा आई महिला गिरफ्तार

  • सिंध प्रांत की रहने वाली है महिला, पब्जी खेलते हुए हुआ प्यार
  • (फोटो : )

नई दिल्ली। मोबाइल पर पब्जी गेम खेलने के दौरान एक पाकिस्तानी महिला को भारतीय युवक से इस कदर प्यार हो गया कि वो उससे मिलने बॉर्डर पार करते हुए यूपी के ग्रेटर नोएडा पहुंच गई। हालांकि अब महिला के इस जुनून ने उसे हवालात पहुंचा दिया है। अवैध तरीके से भारत आई पाकिस्तान महिला को बल्लभगढ़ में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 4 बच्चों की मां सीमा हैदर को पब्जी खेलते-खेलते भारतीय युवक सचिन से प्यार हो गया था। पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा अपने प्रेमी सचिन से मिलने के लिए 1100 किलोमीटर दूर ग्रेटर नोएडा पहुंच गई। सचिन ने रबूपुरा इलाके के ही अंबेडकर गांव में एक कमरा किराए पर लिया और वहीं पर सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ रहने लगी। यहीं से नोएडा पुलिस को पाकिस्तानी महिला के अवैध रूप से नोएडा में रहने की जानकारी मिल गई। पुलिस को सीमा और उसके चारों बच्चों का पासपोर्ट मिला है जिस पर नेपाल का वीजा लगा हुआ है।

सिंध प्रांत की रहने वाली है

नोएडा पुलिस के मुताबिक सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैस्माबाद की रहने वाली है। दस्तावेजों के मुताबिक उसकी शादी गुलाम रजा के साथ 2014 में हुई थी. शादी से तीन बच्चियां और एक लड़का पैदा हुआ। सबसे बड़ी लड़की की उम्र महज 7 साल है। गुलाम हैदर कराची में अपने परिवार के साथ रहता था और वहां पर टाइल्स लगाने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक 2019 में गुलाम हैदर काम के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया था।

पब्जी खेलने के दौरान हुआ प्यार

पति के विदेश जाने के बाद सीमा मोबाइल में ज्यादा वक्त बिताने लगी। सीमा हैदर का ज्यादा टाइम पब्जी खेलने में बीतने लगा। 2019 में पबजी खेलते वक्त पहली बार सीमा की बात सोशल मीडिया के जरिए गौतम बुध नगर के रहने वाले सचिन से हुई। पब्जी खेलते-खेलते ही दोनों के बीच बातचीत बढ़ गई फिर दोनों इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर चैटिंग करने लगे। फिर दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

कैसे भारत पहुंची सीमा हैदर

इसके बाद सीमा हैदर ने कई बार सचिन से मिलने की कोशिश की लेकिन उसकी कोशिश पहली बार मार्च 2023 में सफल हुई। जानकारी के मुताबिक सीमा मार्च महीने में कराची से निकली और फिर वह नेपाल के पास शाहजहां पहुंची। वहां से फिर वो काठमांडू पहुंची। इधर सचिन भी ग्रेटर नोएडा से काठमांडू बस से पहुंच गया और दोनों 7 दिनों तक काठमांडू के एक होटल में रुके रहे। 7 दिनों बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई और सचिन ग्रेटर नोएडा लौट आया। जांच में यह बात सामने आई है कि नेपाल टूर के दौरान ही सचिन और सीमा ने साथ रहने का मन बना लिया था।

0000

प्रातिक्रिया दे