जल्द निपटा लें बैंक के काम, जुलाई में आधे महीने नहीं होगा काम-काज

नई दिल्ली। हर महीने की तरह जुलाई 2023 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट के मुताबिक, जुलाई महीने में करीब आधे महीने बैंकों में काम-काज नहीं होगा यानी 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ये बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं। गौरतलब है कि बैंकों की छुट्टियां विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों और होने वाले आयोजनों पर निर्भर करती हैं। ऐसे में बेहद जरूरी है कि बैंकिंग कार्य के लिए घर से ब्रांच जाने के लिए निकलें, तो पहले आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक कर लें।

जुलाई में इन दिनों बैंक रहेंगे बंद

02 जुलाई- रविवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह। 05 जुलाई- बुधवार- गुरु हरगोबिंद जी जयंती जम्मू और श्रीनगर। 06 जुलाई- गुरुवार- एमएचआईपी दिवस मिजोरम। 8 जुलाई- दूसरा शनिवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह। 09 जुलाई- रविवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह। 11 जुलाई- मंगलवार- केर पूजा त्रिपुरा। 13 जुलाई- गुरुवार- भानु जयंती सिक्किम

16 जुलाई- रविवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह। 17 जुलाई- सोमवार- यू तिरोट सिंग डे मेघालय। 21 जुलाई- शुक्रवार- द्रुक्पा त्शे-जी सिक्किम। 22 जुलाई- शनिवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह। 23 जुलाई- रविवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह

28 जुलाई- शुक्रवार- आशूरा जम्मू और श्रीनगर। 29 जुलाई- शनिवार- मुहर्रम (ताजिया) त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बंगाल, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़।

30 जुलाई रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह।

घर बैठे निपटा सकेंगे बैंकिंग काम

अगर बैंक हॉलिडे के दिन कोई जरूरी काम है तो आप एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, नेट बैंकिंग और अन्य सेवाओं का इस्तेमाल कर घर बैठे अपने बैंकिंग से जुड़े कामों को निपटा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन सेवाएं 24×7 चालू रहती हैं। इसके अलावा आप यूपीआई की मदद भी पैसों के लेन-देन के लिए ले सकते हैं।

पैन-आधार लिंक आज अंतिम दिन

पैन और आधार लिंक करने की डेडलाइन 30 जून है। जिन लोगों ने पैन-आधार लिंक नहीं करवाया है, वे 1000 रुपए की फीस देकर 30 जून तक जरूरी करवा सकते हैं। 30 जून तक पैन को आधार से लिंक नहीं होने पर पैन इन-एक्टिव हो जाएगा। इससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

000

प्रातिक्रिया दे