लंदन में 3 दिन में दूसरे भारतीय का कत्ल

लंदन। 14 जून को लंदन में हैदराबाद की 27 वर्षीय छात्रा की उसके आवास पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के दो दिन बाद ही लंदन में ही एक और भारतीय मूल के व्यक्ति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि 38 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति अरविंद शशिकुमार के सीने पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करके मौत के घाट उतार दिया गया। 25 वर्षीय सलमान सलीम को अगले दिन शनिवार को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। लंदन में भारतीय मूल के लोगों की हत्या की तीन दिन में दूसरी वारदात है। इससे पहले 14 जून को हैदराबाद की 27 वर्षीय तेजस्विनी कोंथम चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

00

प्रातिक्रिया दे