भारत में होगी मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता

नई दिल्ली। मिस वर्ल्ड 2023 इस बार भारत में होगा। प्रतियोगिता में 130 देशों की सुंदरियां भाग लेंगी। एक महीने तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड नवंबर- दिसंबर में होगा। यह दूसरा मौका है, जब भारत को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। पहली बार 1996 में भारत में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने गुरुवार को दिल्ली में कहा- मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मिस वर्ल्ड का 71वां एडिशन भारत में होगा।

000

प्रातिक्रिया दे