म्यांमा में 2,100 से अधिक राजनीतिक कैदियों को किया रिहा

बैंकाक। म्यांमा की सत्तारूढ़ सैन्य परिषद ने बुधवार को कहा कि वह मानवीय आधार पर 2,100 से अधिक राजनीतिक कैदियों को रिहा कर रही है। उल्लेखनीय है कि फरवरी 2021 में आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार का तख्ता पलट करने के बाद सैन्य शासन की आलोचना करने और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में हजारों नागरिकों को जेल में डाल दिया गया था। सरकारी ‘एमआरटीवी टेलीविजन’ की खबर के मुताबिक, म्यांमा की सैन्य परिषद के प्रमुख वरिष्ठ जनरल मिन आंग हलिंग ने वर्ष के सबसे महत्वपूर्ण बौद्ध दिवस पर 2,153 कैदियों को क्षमादान दिया था। खबर के मुताबिक, रिहाई बुधवार से शुरू हुई है। लेकिन सभी कैदियों की रिहाई में कुछ दिन लग सकते हैं। रिहा किए गए लोगों की तुरंत पहचान नहीं हो पायी, लेकिन इसमें सू ची शामिल नहीं होंगी। सू की एक दर्जन से अधिक आरोपों के मद्देनजर 33 साल की जेल की सजा काट रही हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि सू ची पर झूठे आरोप लगाए गए हैं।

000

प्रातिक्रिया दे