जोरों से चल रहा ऑपरेशन कॉवेरी जेद्दा पहुंचा 561 भारतीयों का दल

-सूडान में फंसे भारतीयों को लाने का क्रम जारी

(फोटो- सूडान )

नई दिल्ली। सूडान के गृहयुद्द में फंसे करीब 5 हजार भारतीयों को निकालने का क्रम जारी है। पिछले 24 घंटों में 561 भारतीयों को निकाला गया है। इन्हें तीन बैच में सऊदी अरब के जेद्दाह लाया जा चुका है। भारत सरकार ने सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने के अभियान ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत भारत ने जेद्दा में पारगमन सुविधा स्थापित की है। भारतीय वायु सेना के दो परिवहन विमानों के जरिये सूडान से भारतीयों को निकाला गया है। इससे पहले नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा के माध्यम से इस हिंसाग्रस्त अफ्रीकी देश से नागरिकों को निकाला गया था। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन भी निकासी अभियान पर नजर रखने के लिए जेद्दा पहुंच गए हैं। बता दें, सूडान में 72 घंटे के संघर्ष विराम के बाद राजधानी खार्तूम समेत देश के अन्य हिस्सों में झड़पें जारी हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत पहले बैच में 278 भारतीयों को नेवी के जहाज आईएनएस सुमेधा से सूडान पोर्ट से सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचाया गया। इसके बाद 148 और 135 भारतीयों को भारतीय वायु सेना के सी-130जे एयरक्राफ्ट से जेद्दाह लाया गया। अब इन्हें जल्द ही एयरलिफ्ट कर भारत लाया जाएगा। बागची ने बोले, सूडान से निकासी अभियान में भारतीय नौसेना का एक और जहाज आईएनएस तेग शामिल हो गया है। यह सूडान के बंदरगाह पर पहुंच गया है। इसमें और अधिकारी तथा वहां फंसे भारतीयों के लिए राहत सामग्री है। इससे सूडान के बंदरगाह पर कैम्प कार्यालय में निकासी प्रयासों को बल मिलेगा।”

सूडान में अब तक 459 लोग मारे गए

सूडान में तख्तापलट के लिए सेना और पैरामिलिट्री फोर्स (आरएसएफ) के बीच 15 अप्रैल को लड़ाई शुरू हुई थी। वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन (डब्लूएचओ) के मुताबिक, लड़ाई में अब तक 459 लोगों और सैनिकों की मौत हो चुकी है। 4,072 लोग घायल हुए हैं। सूडान में 72 घंटे का सीजफायर 27 अप्रैल रात 12 बजे तक हैं। इस दौरान यहां से अन्य देशों को अपने नागरिकों को निकालने का समय है।

000

प्रातिक्रिया दे