ओलंपिक एसो. में घमासान, एक गुट ने देवेंद्र को बनाया महासचिव

0 होरा के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया, होरा बोले, बैठक अवैध

0 देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कहा, खेलों को आगे बढ़ाएंगे

फोटो 24-

भिलाई । छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव छग ओलम्पिक एसोसिएशन के नए महासचिव बना दिए गए हैं। ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक जूम बैठक कर देवेंद्र यादव को महासचिव बनाने का निर्णय लिया। नवनियुक्त महासचिव देवेंद्र यादव को सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग के कार्यक्रम में बधाई दी। वहीं दूसरी ओर महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने रायपुर राजधानी में 25 अप्रैल को एसोसिएशन की बैठक आहुत की है। श्री होरा ने आज की बैठक को अवैध बताते हुए कहा कि कल की बैठक ही वैध होगी। उसमें जो निर्णय होंगे वही वैध कहलाएंगे।

छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशनन में चल रहे विवाद के बीच सोमवार को एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक उपाध्यक्ष व भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में सेक्टर 5 निवास पर संपन्न हुई। उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव का नाम महासचिव पद के लिए ओलंम्पिक संघ के उपाध्यक्ष गजराज पगारिया ने प्रस्तावित किया। जिसका समर्थन संघ के उपाध्यक्ष सेवनलाल चंद्राकर ने किया। फिजिकल और जूम मीटिंग के माध्यम से संस्था की बैठक हुई। बैठक में श्री होरा के खिलाफ प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बाक्स

दावा: बैठक में 29 सदस्य हुए शामिल

दावा किया गया है कि छग ओलम्पिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में सभी 29 सदस्य शामिल हुए। इनमें उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल,उपाध्यक्ष गजराज पगारिया, उपाध्यक्ष बशीर अहमद खान, उपाध्यक्ष शरद शुक्ला,कैलाश मुरारका, सहसचिव अरुण कुमार द्विवेदी, सहसचिवडॉ. विष्णुकुमार श्रीवास्तव ससचिव मनीष श्रीवास्तव, सहीराम जाखड़ कोषाध्यक्ष कमलजीत अरोरा व कार्यकारिणी सद्सय डॉ. आलोक दुबे, डॉ. अयाज अहमद खान, आरके श्रीवास्तव व्ही.आर. चन्नावर,जगन्नाथ सिंह यादव, राजेश जंघेल,जावेद अहमद खान,अनिल पुसदकर सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

00 सीएम की सहमति से हुई बैठक

ओलपिंक संघ के सीईओ और उपाध्यक्ष बशीर अहमद खान का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से आज बैठक बुलाई गई थी। सभी निर्णय में उनकी सहमति है। आज की बैठक पूरी तरह विधि अनुरूप है।

00सीएम का माना आभार भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने ओलपिंक संघ के महासचिव बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सदस्यों का आभार माना है। श्री यादव ने सिर्फ इतना कहा कि पुरानी चीजों को पीछे छोड़कर कर मुख्यमंत्री श्री बघेल की मंशा के अनुरुप ओलपिंक संघ की प्रगति और खेल व खिलाड़ियों के हक के लिए काम करेंगे।

00भिलाई की बैठक अवैधानिक: होरा

ओलपिंक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने सोमवार को भिलाई में ओलपिंक संघ की हुई बैठक और उसकी पूरी कार्रवाई व पारित प्रस्ताव को अंसवैधानिक करार दिया है। श्री होरा का कहना है कि जिन्हें बैठक बुलाने का अधिकार नहीं ऐसे लोगों द्वारा बुलाई गई बैठक का कोई औचित्य नही है। भिलाई की बैठक में ओलपिंक संघ के सभी सदस्य भी उपस्थित नही थे। उन्होंने कहा कि संघ की बैठक 25 अप्रेल मंगलवार को राजधानी रायपुर में रखी गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से निर्णय लिया जाएगा। श्री होरा ने कहा कि कुछ लोग संघ का वातावरण खराब करना चाहते है।

00

प्रातिक्रिया दे