बिहू डांस का वर्ल्ड रिकॉर्ड

10 हजार कलाकारों का एक साथ बिहू डांस

31 जिलों की भागीदारी रही

गुवाहाटी। असम दौरे पर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने डिब्रूगढ़ के सुरसजाई स्टेडियम में बिहू नृत्य का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। पूरी परफॉर्मेंस के दौरान पीएम मोदी खड़े होकर ताली बजाते रहे। यहां 31 जिलों के 10 हजार से ज्यादा कलाकारों ने एक साथ बिहू नृत्य की प्रस्तुति दी।

दो कीर्तिमान बने

—-11,304 बिहू नासनियों और ढोलियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले एक साथ इस तरह का बिहू नृत्य कहीं नहीं हुआ। यह एक तरह से टीमवर्क है। इतनी बड़ी संख्या में नृत्य करते देखना ही मन को गदगद करने वाला था।

—2548 धुलिया ने इसमें हिस्सा लिया। इससे पहले 1356 ढोल का जो रिकॉर्ड था, उसे आज युवाओं ने तोड़ दिया। आज 2548 ढोलियों ने ढोल बजाकर भी विश्व कीर्तिमान कायम किया।

00000

प्रातिक्रिया दे