भाजपा के 49 तो कांग्रेस के 16 विधायकों पर आपराधिक मामले

कर्नाटक चुनाव : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट

-97 फीसदी विधायक करोड़पति, इनमें भाजपा के सबसे ज्यादा 118 में से 112 भाजपा के

-219 मौजूदा विधायकों में से 73 हैं 12वीं पास

बेंगलुरू। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव चुनाव का ऐलान हो चुका है। 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होना है। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इससे पहले साल 2018 में कर्नाटक विधानसभा के चुनाव हुए थे जिसमें लगभग 97 फीसदी सदस्य करोड़पति हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि बीजेपी के 118 में से 112 विधायक करोड़पति हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 26% विधायकों ने हलफनामे में अपने खिलाफ गंभीर मामलों की जानकारी दी है। भाजपा के विधायकों की संख्या 30% दर्ज की गई है। चुनाव आयोग ने एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) में गुरुवार को यह खुलासा किया गया। 118 बीजेपी विधायकों की बात करें तो प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 19.6 करोड रुपए थी। जबकि जनता दल के विधायकों की औसत संपत्ति 4.64 करोड रुपए थी और चार निर्दलीय विधायकों की औसत संपत्ति 40.52 करोड रुपए थी।

इन विधायकों की संपत्ति सबसे अधिक

डीके शिवकुमार : रामनगर जिले के कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक कांग्रेस के डीके शिवकुमार मौजूदा विधायकों में सबसे अमीर हैं। 2018 में उनकी कुल संपत्ति 840 करोड़ थी। इसमें 101 करोड़ से भी ज्यादा चल और 738 करोड़ से भी ज्यादा की अचल संपत्ति शामिल है।

सुरेश बीएस : कांग्रेस के सुरेश बीएस हेब्बल निर्वाचन क्षेत्र के विधायक हैं। सबसे अमीर विधायकों की सूची में सुरेश दूसरे नंबर पर हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में उनकी कुल संपत्ति 416 करोड़ थी। इसमें 15 करोड़ से भी अधिक की चल और 400 करोड़ से अधिक अचल संपत्ति है।

एम कृष्णप्पा : कांग्रेस के एम कृष्णप्पा विजयनगर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक हैं। मौजूदा विधायकों में कृष्णप्पा सबसे अमीर विधायकों में तीसरे नंबर पर हैं। उनके पास कुल 236 करोड़ की संपत्ति है। इसमें 72 करोड़ से भी अधिक की चल और 163 करोड़ से भी अधिक की अचल संपत्ति शामिल है।

9999

किसी पार्टी के खिलाफ कितने अपराधिक मामले

कर्नाटक में लगभग सभी पार्टियों के सदस्यों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज हैं। देश की सबसे बड़ी पार्टी कहे जाने वाली भाजपा की बात करें तो उसके 118 में 49 विधायक, कांग्रेस के 67 में से 16 विधायक, जेद के 30 में से 9 विधायक और चार निर्दलीय विधायकों में से दो ने अपने खिलाफ अपराधिक मामलों के दर्ज होने की जानकारी दी है।

केवल 2 ही विधायक डॉक्टरेट

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के 219 मौजूदा विधायकों में से 73 (33%) ने 12वीं कक्षा तक की शैक्षिक योग्यता को दर्शाया है। जबकि 140 विधायकों ने स्नातक तक पढ़ाई पूरी की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि केवल 2 विधायकों के पास ही डॉक्टरेट की डिग्री है।

219 में महज 9 महिला विधायक

कुल विधायकों में 80 यानी की 37 फीसदी की उम्र 25 से 50 के बीच है। वहीं, 138 यानी की 63 फीसदी की उम्र 51 से 80 के बीच है। उनके अलावा केवल एक विधायक की उम्र 80 से ज्यादा है। कुल 219 विधायकों में महज नौ यानी की चार फीसदी महिला विधायक हैं।

0

00

प्रातिक्रिया दे