अमृतपाल फेसबुक में आया लाइव, दी चुनौती

–खालिस्तानी समर्थक 11 दिनों से फरार

नई दिल्ली। पंजाब पुलिस से भाग रहे भगोड़े अलगाववादी अमृतपाल सिंह को लेकर यह खबर सामने आती है कि वह बुधवार आत्मसमर्पण कर सकता है। पुलिस की हलचल बढ़ती है। इसी बीच वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल का नया वीडियो सामने आता है। फेसबुक लाइव के वीडियो में एक बार फिर वह पुलिस सिस्टम को चुनौती देता दिख रहा है। इस वीडियो में वह कह रहा है कि मेरी गिरफ्तारी ऊपरवाले के हाथ में है। इतना ही नहीं वह कहता है कि कोई मेरा कोई बाल बांका नहीं कर सकता। अमृतपाल सिंह पहली बार पुलिस को चुनौती नहीं दे रहा है। जब से पंजाब पुलिस उसे पकड़ने में नाकामयाब हुई है उसके बाद अलग-अलग राज्यों से उसकी तस्वीरें सामने आती हैं। तस्वीरें तो आती हैं लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आता है।

समर्पण के लिए रखी शर्त

मारपीट न हो

पंजाब की जेल में रखें

सरेंडर को गिरफ्तारी न बताएं

छह जिला पुलिस अधिकारियों का तबादला

पंजाब सरकार ने जालंधर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत छह पुलिस अधिकारियों का बुधवार को तबादला कर दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी। जालंधर जिले में ही कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह इस महीने की शुरुआत में पुलिस के चंगुल से बच निकला था। अन्य जिलों में तैनात तीन अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया।

000

प्रातिक्रिया दे