कैबिनेट मंत्री लखमा ने किया आश्रम भवन का लोकार्पण, निर्माण कार्यों का लिया जायजा

सुकमा 27 मार्च 2023

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री कवासी लखमा ने सुकमा प्रवास के दौरान छिन्दगढ़ विकासखण्ड के ग्राम लेदा पहुंचे। जहां उन्होंने आमजनों से रूबरू होकर कुशल क्षेम जाना और उनकी मांगों, शिकायातों को जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इसके उपरान्त ग्राम लेदा के सगुन घाट में निर्माणाधीन पुल, सड़क, सोसायटी, सीसी रोड़ निर्माण का जायजा लिया और निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य को पूर्ण करने कहा। इसके उपरान्त कैबिनेट मंत्री श्री लखमा ने ग्राम पंचायत किंदरवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने कर 50 सीटर बालक आश्रम का लोकार्पण किया।

141./2023

प्रातिक्रिया दे