- डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मृति व्याख्यान समारोह में कीथी शिरकत
(फोटो : मनोज सिन्हा)
ग्वालियर। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गांधीजी के बारे में कुछ लोगों को लगता है कि उन्होंने कानून की पढ़ाई की लेकिन, यह सच्चाई नहीं है। उनकी शैक्षिक योग्यता सिर्फ हाई स्कूल थी। सिन्हा ने गांधीजी की तारीफ भी की। कहा कि उनके पास इकलौता हथियार था- सत्य। जिसका साथ उन्होंने कभी नहीं छोड़ा। 23 मार्च को शहीद दिवस के दिन डॉ. राम मनोहर लोहिया का जन्मदिन भी पड़ता है। इसी मौक़े पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ग्वालियर की आईटीएम यूनिवर्सिटी में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की तारीफ के साथ महात्मा गांधी की डिग्री पर कमेंट कर दिया। उन्होंने कहा कि गांधीजी के पास कोई डिग्री नहीं थी।
एएनआई के वीडियो के मुताबिक, डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मृति व्याख्यान समारोह को संबोधित करते हुए जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, ” गांधी जी ने बड़े-बड़े काम किए। उन्होंने आजादी दिलाई। सत्य के अधीन ही उन्होंने कार्य किए और आचरण अपनाया। उनके जीवन में जितनी परीक्षाएं आई उन्होंने सत्य कभी नहीं त्यागा। एक और चीज मैं आपसे कहना चाहता हूं कि बहुत पढ़े-लिखे लोगों को लगता है कि गांधीजी के पास लॉ की डिग्री थी। नहीं, उनके पास कोई डिग्री नहीं थी। आज के समय में कोई ऐसा नहीं कह सकता कि गांधीजी शिक्षित नहीं थे।”
वकील थे लेकिन, डिग्री नहीं
महात्मा गांधीजी के बारे में जनमानस को जो जानकारी है, उसके मुताबिक, महात्मा गांधी 1893 में दक्षिण अफ्रीका गए थे। उन्होंने कानून की पढ़ाई की और डिग्री हासिल करके वकील भी बने। लेकिन, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इस बात को तथ्यों के साथ नकारते हैं। उन्होंने मंच में संबोधन के दौरान कहा कि कई पढ़े-लिखे लोगों को लगता है कि गांधीजी डिग्री होल्डर थे लेकिन, ऐसा नहीं है। मेरे पास तमाम साक्ष्य हैं, जिन्हें मैं बाद में आपसे साझा करूंगा। जम्मू-कश्मीर के एलजी कहते हैं, “गलत धारणा है कि गांधी जी के पास कानून की डिग्री थी। क्या आप जानते हैं कि उनके पास एक भी विश्वविद्यालय की डिग्री नहीं थी? उनकी एकमात्र योग्यता हाई स्कूल डिप्लोमा थी। उन्होंने कानून का अभ्यास करने के लिए योग्यता प्राप्त की लेकिन उनके पास कोई डिग्री नहीं थी।” मनोज सिन्हा ने आगे कहा, भले ही उनके पास डिग्री नहीं थी लेकिन, कोई यह कहने का साहस नहीं कर सकता कि गांधीजी अशिक्षित थे। उन्होंने अपने कर्तव्यों और ज्ञान से देश में सर्वोच्च दर्जा हासिल किया। वो राष्ट्रपिता कहलाए।
9999
जाहिलों को राज्यपाल बना देंगे तो यही नतीजा होगा : तुषार गांधी
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के इस बयान पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कहा कि जाहिलों को राज्यपाल बना देंगे तो यही नतीजा होगा। उनके पास लॉ की डिग्री थी, लेकिन इसकी एन्टॉयर लॉ डिग्री जरूर नहीं थी। जैसी मोदी जी के पास पॉलिटिकल साइंस की एन्टॉयर लॉ डिग्री है। उन्होंने कहा कि बापू ने अपनी डिग्री से लेकर अपने जीवन से जुड़ी हर बात अपनी आत्मकथा में लिखी है। इसकी एक प्रति मैं मनोज सिन्हा को भेज दूंगा, ताकि वे अपनी समझ बढ़ा सकें।
000

