- राष्ट्रपति मूर्मू ने 50 लोगों को प्रदान किए पद्म पुरस्कार
- गणतंत्र दिवस पर 106 हस्तियों को यह अवार्ड देने की हुई थी मंजूरी
(फोटो : )
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृषणा, जाने माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुमल कल्याणपुर आदि को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा जाने माने स्टॉक मार्केट निवेशक राकेश झुनझुनवाला को मरणोपरांत यह पुरस्कार (पद्म श्री) दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी थी। इनमें से 50 लोगों को बुधवार को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री प्रदान किये गये। एस एम कृष्णा को पद्म विभूषण प्रदान किया गया । वे कांग्रेस नीत संप्रग सरकार में विदेश मंत्री थे और बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। जाने माने वास्तुकार बाल कृष्ण दोशी (मरणोपरांत) को भी पद्म विभूषण प्रदान किया गया। कुमार मंगलम बिरला, दिल्ली स्थित प्रोफेसर कपिल कपूर, आध्यात्मिक नेता कमलेश पटेल और सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण प्रदान किया गया।
बिड़ला परिवार की चौथी हस्ती
कुमार मंगलम बिड़ला इस सम्मान को हासिल करने के साथ ही बिड़ला परिवार में पद्म पुरस्कार पाने वाली चौथी हस्ती बन गए हैं। इससे पहले उनकी मां राजश्री बिड़ला को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। दादा बसंत कुमार बिड़ला को भी पद्म भूषण पुरस्कार मिला था। वहीं उनके परदादा घनश्याम दास बिड़ला पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित हुए थे। इस अवॉर्ड को ग्रहण करते हुए कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और ट्रस्टीशिप की भावना ने मेरे परिवार को पीढ़ियों से दिशा दिखाई है। ये सम्मान हासिल करना बेहद सुखद है।
–
पुरस्कार पाने वाली प्रमुख हस्ती
नाम पुरस्कार क्षेत्र
एसएम कृष्णा पद्म विभूषण
बालकृष्ण दोषी पद्म विभूषण आर्किटेक्ट
श्री सोमनहल्ली पद्म विभूषण लोक कार्य
कुमार मंगलम पद्म भूषण व्यापार और उद्योग
सुमन कल्याणपुर पद्म भूषण कला
कपिल कपूर पद्म भूषण साहित्य एवं शिक्षा
श्री कमलेश पटेल पद्म भूषण अध्यात्म
000

