सरकार बनने पर कांग्रेस देगी 500 में गैस सिलेंडर

-मप्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का ऐलान

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही महीनों का समय बचा है। चुनावों के नजदीक आते ही विभिन्न पार्टियों के नेताओं द्वारा जनता से लोकलुभावन वादे करने का दौर शुरू हो चुका है। जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर जिले में आज कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सरकार बनने पर 500 रुपये में गैस सिलेंडर और महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का एलान किया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने नरसिंहपुर में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हम 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे और इसके अलावा महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। रविवार को नरसिंहपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कहते हैं हम हजार रुपये देंगे हम ग्यारह सौ रुपये देंगे। मैं कहता हूं कि हमारी यानी कांग्रेस की सरकार आई तो हम महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देंगे। जब उन्होंने जनता से पूछा कि गैस सिलेंडर कितने में चाहिए तो जनता ने कहा 500. इसके बाद कमनाथ ने कहा कि गैस सिलेंडर हम 500 रुपये में देंगे।

000

प्रातिक्रिया दे