सिद्धू की रिहाई पर फंसा पेच और भी दो खबरें

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू के 26 जनवरी को रिहा होने पर पेच फंस गया है। गणतंत्र दिवस रिहा होने वाले कैदियों की सूची को अभी पंजाब सरकार की मंजूरी नहीं मिली है। पंजाब सरकार की कैबिनेट की बैठक में कैदियों की तैयार लिस्ट पर विचार किया जाना है। बैठक पहले जहां 1 फरवरी को होनी थी, वहीं अब यह 3 फरवरी को होगी। ऐसे में सिद्धू के रिहा होने की उम्मीद कम है।

पासवर्ड शेयर करने पर लगेगा पैसा

नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स का पासवर्ड शेयर नहीं कर पाएंगे। ऐसा करने पर अलग से पैसा लगेगा। नेटफ्लिक्स ने कहा है कि अब केवल एक ही डिवाइस या मोबाइल में नेटफ्लिक्स को लॉग इन किया जा सकेगा। अभी तक ऐसा होता था कि अगर किसी ने नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन ले रखा था तो उसे वह चास से पांच लोगों को शेयर कर सकता था। यानी नेटफ्लिक्स के एक सब्सक्रिप्शन का फायदा एख साथ चार-पांच लोग उठा सकते थे।

मणिपुर : 11 करोड़ कीमत की ब्राउन शुगर बरामद

इंफाल। मणिपुर पुलिस ने ईस्ट इंफाल जिले में आठ किलो मादक पदार्थ की बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 11 करोड़ रुपये बताई जा रहगी है। इसके साथ ही दो ड्रग तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह इस साल शुगर ब्राउन की सबसे बड़ी बरामदगी है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने यह जब्ती औचक जांच के दौरान रविवार रात ग्रेटर इंफाल के कियामगेई थोंगखोंग इलाके से की। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ आठ पैकेटों में रखा गया था और इसे दोनों व्यक्तियों के पास से जब्त किया गया, जिनकी बाद में पहचान की गई। पुलिस खेप के स्रोत और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मणिपुर में पिछले सप्ताह करीब 10 किलोग्राम याबा गोलियां जब्त की गईं थीं।

000

प्रातिक्रिया दे