-ओवैसी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
हैदराबाद। बीबीसी ने हाल ही में दो भाग में गुजरात दंगों पर डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘इंडिया : द मोदी क्वेशन’ रिलीज की है। भारत सरकार ने से इसे दुष्प्रचार का हिस्सा बताते हुए ब्लॉक कर दिया है। हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार के इसी कदम की आलोचना की है और फिल्म ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की, जो 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने वाली है।
एआईएमआईएम नेता ने एक कार्यक्रम में कहा, मोदी सरकार ने एक कानून के आधार पर डॉक्यूमेंट्री को ब्लॉक कर दिया है, जो औपनिवेशिक काल से जुड़ा हुआ है। उन्होंने पूछा, जब दंगे हुए थे, तब क्या आप मुख्यमंत्री नहीं थे। बिल्किस बानों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया..एक कांग्रेस सांसद (एहसान जाफरी) की हत्या कर दी गई। ओवैसी ने आगे कहा, ”लेकिन महात्मा गांधी की हत्या करने वाले गोडसे पर एक फिल्म बनाई जा रही है… क्या भारत के प्रधानमंत्री इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाएंगे? मैंने खुद इसे देखा है… फिल्म में बताया गया है कि गांधी को उनके द्वारा क्यों मारा गया था। इसलिए जब बीबीसी पीएम मोदी के बारे में कुछ दिखाता है, तो यह समस्या है, लेकिन गांधी की हत्या करने वाले व्यक्ति पर एक फिल्म है।
0000

