पीएम मोदी बोले- अति आत्मविश्वास से हार गए थे छत्तीसगढ़-राजस्थान चुनाव

—भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं को दी नसीहत


ऐसी नसीहत

00 मुस्लिम समाज के बारे में गलत बयानबाजी ना करें

00 पार्टी के कई लोगों को मर्यादित भाषा बोलनी चाहिए

00 अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों से मिलना चाहिए

00 अभी से पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुट जाएं

इंट्रो

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी। पीएम मोदी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों से मुलाकात करें। उन्होंने छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कार्यकर्ताओं से कहा कि अति आत्मविश्वास के चलते चुनाव हार गए थे। अति आत्म विश्वास से सभी को बचना चाहिए। बैठक में पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के कार्यकाल विस्तार पर मुहर लगा दी।

सामाजिक-आर्थिक प्रस्ताव में मोदी की तारीफ

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन सामाजिक-आर्थिक प्रस्ताव पेश किया गया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि इस प्रस्ताव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की गई। प्रस्ताव में कहा गया कि उनकी नीतियों की वजह से भारत दुनिया की पांच बड़ी इकोनॉमी में शामिल हो गया है। आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम पदाधिकारियों को संबोधित किया। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि भारत का सर्वोत्तम काल आ रहा है। इसमें हमें मेहनत में पीछे नहीं रहना है। परिश्रम की पराकाष्ठा कर देना है। कार्यकर्ताओं को अमृत काल को कर्तव्य काल में बदलना है।


नड्डा अब जून 2024 तक रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव तक नड्डा अपने पद पर बने रहेंगे। वे लालकृष्ण आडवाणी और अमित शाह के बाद भाजपा के ऐसे तीसरे नेता बन गए हैं, जिन्हें लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नड्डा के कार्यकाल को विस्तार दिए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। नड्डा का तीन साल का कार्यकाल इसी साल 20 जनवरी को समाप्त हो रहा था। इसके पहले वह जुलाई 2019 में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे। उसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्होंने पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभाली थी। नड्डा की अध्यक्षता में ही बंगाल में भाजपा ने तीन सीटों से 77 सीटों तक का सफर तय किया। तमिलनाडु व तेलंगाना सहित दक्षिण के राज्यों में भी पार्टी एक ताकत बनकर धीरे-धीरे उभर रही है।

शाह बोले- 2024 में हासिल करेंगे बड़ा जनादेश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा 2024 के चुनाव में 2019 से भी बड़े जनादेश के साथ जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी जी फिर से इस देश के प्रधानमंत्री बन कर इस देश का नेतृत्व करेंगे, इसका हम सबको भरोसा है। इस प्रस्ताव को पेश किए जाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, स्वयं अमित शाह सहित पार्टी के करीब 350 वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इनमें पार्टी शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री व पांच उपमुख्यमंत्री तथा 35 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

999
भारत का ‘सर्वोत्तम समय’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत के जीवन का ‘सर्वोत्तम समय’ आने वाला है, इसलिए ऐसे समय में देश के विकास में योगदान देने के लिए सभी को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से यह आह्वान भी किया कि वे ‘अमृत काल’ को ‘कर्तव्य काल’ में परवर्तित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दें, तभी देश को तेजी से आगे ले जाया जा सकता है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा अब केवल एक राजनीतिक आंदोलन नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक आंदोलन में रूपांतरित हो गया है। प्रधानमंत्री के संबोधन की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने यह जानकारी दी। बकौल फडणवीस, मोदी ने कहा, भारत के जीवन का सर्वोत्तम काल आ रहा है और हम इसे सामने आते देख रहे हैं। ऐसे समय में हम लोग मेहनत में पीछे ना रहें। प्रयत्नों की पराकाष्ठा करें। अपने जीवन का क्षण-क्षण और अपने शरीर का कण-कण हम भारत की विकास गाथा में लगाएं। फडणवीस के मुताबिक, मोदी ने कहा ‘अमृत काल’ को ‘कर्तव्य काल’ में परवर्तित करने से ही देश को आगे ले जाया जा सकता है।

ज्ञात हो कि भारत की आजादी के 75 वर्ष से 100 वर्षों तक के सफर को प्रधानमंत्री अक्सर ‘अमृत काल’ कहते हैं। अपने संबोधन के दौरान मोदी ने भाजपा के विभिन्न मोर्चों को सीमाई क्षेत्रों में अपने कार्यक्रम करने, आकांक्षी जिलों के विकास में योगदान देने, काशी-तमिल संगमम की तर्ज पर अन्य भाषाओं से जुडे़ कार्यक्रमों का आयोजन करने और पार्टी के प्राथमिक सदस्यों का जिलेवार सम्मेलन करने का सुझाव दिया। फडणवीस ने कहा कि आज का प्रधानमंत्री का उद्बोधन प्रेरक, दिशा तय करने वाला और नयी राह दिखने वाला था। उन्होंने कहा, यह कोई राजनीतिक भाषण नहीं था। उनका भाषण एक स्टेट्समैन का भाषण था।

000

प्रातिक्रिया दे