अच्छे स्वास्थ्य के लिए हम में से अधिकतर लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं। नियमित तौर पर ड्राई फ्रूट्स को खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याएं दूर हो जाती हैं। वहीं आज के समय बाजारों में बिक रहे कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट आ रही है। इन दिनों बाजारों में बिक रहे सरसों के तेल, आटा और कई दूसरे खाद्य पदार्थों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं अगर आप स्वस्थ रहने के लिए नियमित तौर पर काजू का सेवन करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि मुनाफा पाने के लिए कई दुकानदार बाजारों में खुलेआम नकली काजू को बेच रहे हैं। अगर आप भी काजू का सेवन करते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आप जिस काजू को खरीदकर खा रहे हैं। वह असली है या नकली। आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से असली और नकली काजू में पहचान कर सकते हैं।
आप काजू का रंग देखकर उसकी वास्तविकता के बारे में पता कर सकते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि असली काजू सफेद रंग का होता है। वहीं जो नकली काजू होता है। वह पीले रंग का होता है।
ऐसे में आप जब भी काजू को खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में उसकी गुणवत्ता की जांच जरूर करें। असली काजू अच्छी क्वालिटी का होता है। इसके अलावा असली क्वालिटी का काजू 1 इंच लंबा और मोटा होता है। वहीं नकली काजू के आकार में काफी फर्क होता है।
यही नहीं आप असली और नकली काजू में पहचान उसकी खुशबू से कर सकते हैं। अगर आप असली काजू को सूंघते हैं। ऐसे में उसमें से सौंधी और भीनी की खुशबू आती है। इसके अलावा नकली काजू को सूंघने पर उसमें से तेल जैसी खुशबू आती है।

