सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से

बोर्ड ने जारी की डेटशीट

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 05 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले सीबीएसई बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया। सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी 2023 से 14 जनवरी 2023 के बीच होंगी।

000

प्रातिक्रिया दे