-जीनापुर से राहुल ने की प्रियंका, पायलट संग यात्रा
जयपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए बने एक टेंट में आग लगाने की कोशिश की गई। सवाईमाधोपुर के बामनवास में सोमवार देर रात कुछ अज्ञात लोग टेंट में आग लगाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस को सूचना दी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सवाईमाधोपुर के बामनवास में सोमवार देर रात 10 से 15 लोग टेंट में गोवंश छोड़कर आग लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने गोवंश को देखा तो उसे खदेड़ने की कोशिश की। तभी उसने आरोपियों को आग लगाने की साजिश करते हुए सुन लिया। कार्यकर्ता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और चार बदमाशों को पकड़ लिया। मामले को लेकर कांग्रेस नेता ज्ञानचंद मीना ने मलारना डूंगर थाने में रिपोर्ट दी।
यात्रा में एक युवक ने किया था आत्मदाह का प्रयास
बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोटा में एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया था। उसके बाद से ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब टेंट में आग लगाने की कोशिश को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई की मांग की है।
दौसा में राहुल गो बैक के नारे
इस बीच दौसा शहर में मंगलवार को राहुल गांधी गो बैक के नारे लिखे मिले। इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। शहर के आगरा रोड और लालसोट ओवरब्रिज पर लिखे इन स्लोगन को तुरंत मिटाया गया है।
—
गहलोत-पायलट भी हुए शामिल
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मंगलवार को राजस्थान में 9वां व कुल 97वां दिन था। यह यात्रा सवाई माधोपुर जिले के जीनापुर से शुरू हुई। यात्रा में सीएम गहलोत, सचिन पायलट, प्रियंका गांधी और मंत्री शामिल हुए है। । विधायकों ने भी राहुल गांधी से बात की जिनमें दानिश अबरार, रोहित बोहरा और चेतन डूडी थे। यात्रा में राहुल-प्रियंका चलते चलते एक दूसरे से बात करते दिखे, सुबह यात्रा की शुरुआत में राहुल और प्रियंका के बीच मिराया कदमताल करती दिखीं इस दौरान प्रियंका की बाईं तरफ सचिन पायलट चल रहे थे तो राहुल की दाईं ओर सीएम अशोक गहलोत। सवाई माधोपुर के सूरवाल में यात्रा ने लंच ब्रेक लिया है। इसके बाद शाम तक सूरवाल बाईपास से दुब्बी बनास तक 9.2 किलोमीटर यात्रा हुई।
00

