मुंबई> मुंबई: भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने बड़ा खुलासा किया है। चहल ने मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। चहल ने खुलासा किया है कि मुंबई की टीम के साथ 2013 (Mumbai Indians in 2013) सीजन में वे मरते-मरते बचे थे। उन्होंने टीम के ही एक खिलाड़ी पर इसका आरोप लगाया है, लेकिन खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया। 2013 में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने पहली बार लीग का खिताब जीता था।
राजस्थान रॉयल्स (Rajatshan Royals) के साथी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) और करुण नायर से बात करते हुए चहल ने कहा, ‘2013 की बात है, तब मैं मुंबई इंडियंस का हिस्सा था। हमारा मैच बैंगलोर में ही था, उसके बाद गेट-टूगेदर हुआ। एक प्लेयर थे, जो काफी ड्रंक थे। मैं नाम नहीं लूंगा। उन्होंने मुझे आवाज लगाई। वो मुझे काफी देर से घूर रहे थे। मैं जब वहां पहुंचा तो मुझे बाहर ले जाकर बालकनी से नीचे लटका दिया। मेरे हाथ उसके गले पर लिपटे हुए थे।’
चहलने ने बताया कि अगर उनका हाथ छूट जाता तो वे 15वीं मंजिल से नीचे गिर जाते। वहां मौजूद लोगों ने ये देखा तो चीज संभाली। चहल को बाहर निकाला गया और वे बेहोश जैसे हो गए थे। हालांकि, चहल ने खिलाड़ी का नाम नहीं बताया कि ऐसा किसने उनके साथ किया था।
2013 सीजन की शुरुआत में रिकी पोटिंग मुबंई के कप्तान थे। लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा को कप्तानी मिल गई थी। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने चेन्नई को हराकर लीग का खिताब जीता था।
हम आपको उस सीजन की मुंबई इंडियंस टीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्हीं में से किसी खिलाड़ी ने युजवेंद्र चहल के साथ ऐसी हरकत की थी।
2013 सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम
भारतीय खिलाड़ी: सचिन तेंदुलकर, अंबाती रायडू, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, ऋषि धवन, अक्षर पटेल, जलज सक्सेना, अमितोज सिंह, सुशांत मराठे, दिनेश कार्तिक, आदित्य तारे, जावेद खान, हरभजन सिंह अबु नेचिम, जसप्रीत बुमराह, मुनाफ पटेल, युजवेंद्र चहल, प्रज्ञान ओझा, पवन सुयाल, धवल कुलकर्णी।
मरते-मरते बचे थे युजवेंद्र चहल, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी पर आरोप, इनमें से किसी एक ने की थी ये हरकत

