- जन्मदिन मनाने के लिए आई हैं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष यहां
-राहुल व प्रियंका भी उनके साथ रहे मौजूद
सवाई माधोपुर (राजस्थान)। राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सफारी का आनंद लेते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीरें पार्क के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट की गई हैं और कांग्रेस नेताओं को खुली जीप में बैठे हुए दिखाया गया है। पोस्ट में समय या क्षेत्र नहीं दर्शाया गया है। सोनिया गांधी शुक्रवार को अपना 76वां जन्मदिन मनाने के लिए अपने बच्चों राहुल और प्रियंका गांधी के साथ राजस्थान के चार दिवसीय दौरे पर हैं। यह उनकी निजी यात्रा है और किसी नेता को न तो बुलाया गया है और न ही मिलने की अनुमति दी गई है।
रणथंभौर नेशनल पार्क राजीव गांधी की पसंदीदा जगहों में से एक थी। प्रियंका और राहुल गांधी समय-समय यहां आते रहते हैं। अब सोनिया गांधी राहुल और प्रियंका के साथ यहां अपना 76वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कुछ चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में होटल शेरबाग में एक छोटी पार्टी का आयोजन भी हुआ।
राजस्थान में ही हैं राहुल
बता दें कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राजस्थान में हैं। कल गुरुवार को गुजरात व हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम और यात्रा से ब्रेक लेने के बाद राहुल गांधी सहित पूरा परिवार रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंचा था। गुरुवार शाम को सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी ने टाइगर सफारी की। इस दौरान वह जोगी महल भी पहुंचा। रणथंभौर दौरे पर आए राजीव गांधी अपने परिवार के साथ इसी महल में रुके थे।
प्रियंका का तीसरा दौरा
गांधी परिवार रणथंभौर के होटल शेर बाग में रुका हुआ है। गुरुवार सुबह सोनिया गांधी हेलिकॉटर से हेलिकॉप्टर से रणथंभौर पहुंच गईं थीं। प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से यहां पहुंची थीं। वहीं, राहुल गांधी बूंदी जिले में भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेने के बाद हेलिकॉप्टर से यहां पहुंचे। प्रियंका गांधी रणथंभौर अक्सर आती रहती हैं, इस साल यह उनका तीसरा दौरा है।
—
0000000

