Result 2022 Updates in Hindi: दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election) में आप ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। आम आदमी पार्टी ने 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 9 सीटें जीतीं हैं, वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीतीं हैं। दिल्ली एमसीडी चुनाव में पार्टी की जीत पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली के लोगों को इस जीत के लिए बधाई दी और बदलाव लाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को ठीक करने के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा। मतगणना बुधवार (7 दिसंबर) सुबह आठ बजे शुरू हो गयी थी। मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए थे। चुनाव आयोग के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। 250 सीटों वाले दिल्ली नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 126 था।
दिल्ली एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Election) में आप की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार की जीत
सुल्तानपुरी-ए वार्ड से AAP उम्मीदवार बॉबी जीत गईं हैं। पहली बार MCD में ट्रांसजेंडर समुदाय का सदस्य होगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की एकता जाटव को मात दी। सुल्तानपुर माजरा विधानसभा में मौजूद तीन में से एक प्रमुख वार्ड नंबर- 42 सुल्तानपुरी-ए वार्ड है। आम आदमी पार्टी ने पूर्व पार्षद संजय को टिकट काटकर बॉबी को मैदान में उतारा था। 38 साल की बॉबी को आम आदमी पार्टी ने सुल्तानपुरी माजरा विधानसभा सीट से सुलतानपुरी-ए वार्ड-43 से टिकट दिया था।

