फीफा विश्वकप : दोहा। कतर में फुटबॉल विश्व कप में अंतिम 16 की तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। अब तक ब्राजील, पुर्तगाल और फ्रांस ने नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया है। कल ब्राज़ील ने स्विट्जरलैंड को एक-शून्य से और पुर्तगाल ने उरुग्वे को दो-शून्य से हराया। चोटिल नेमार के बिना उतरी युवा ब्राजील की टीम के लिए मैच का एकमात्र गोल कैसेमीरो ने 83वें मिनट में किया। इससे पहले 64वें मिनट में ब्राजील के विनीशियर जूनियर का गोल ऑफसाइड घोषित कर दिया गया था। वहीं स्विटजरलैंड को अंतिम 16 में पहुंचने के लिए अब 2 दिसंबर को सर्बिया से होने वाले मुकाबले का इंतजार करना होगा। उधर पुर्तगाल के जीत के नायक रहे ब्रूनो फर्नांडिस जिन्होंने उरुग्वे के खिलाफ दोनों गोल किए। क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जादू उरुग्वे पर नहीं चल पाया। इससे पहले कैमरून और सर्बिया के बीच मैच तीन-तीन गोल से ड्रा रहा। वहीं घाना ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से पराजित किया।
पुर्तगाल के ब्रूनो का कमाल, दागे दो गोल
फीफा वर्ल्ड कप में 2022 में पुर्तगाल का शानदार प्रदर्शन जारी है। लुसैल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-एच के मुकाबले में पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हरा दिया। उरुग्वे के खिलाफ पुर्तगाल की जीत के हीरो ब्रूनो फर्नांडीस रहे जिन्होंने दो गोल दागे। हालांकि कप्तान क्रिस्टियानो रोनालडो का इस मैच में जादू नहीं चला और उन्हें 82वें मिनट में सबस्टीट्यूट कर दिया गया। मैच की बात करें तो पहले हाफ में दोनों टीमें 0-0 से बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ के शुरुआती 10 मिनटों के अंदर ही पुर्तगाली टीम ने गोल कर दिया। टीम के लिए यह गोल ब्रूनो फर्नांडीस (54वें मिनट) पर किया। इंजरी टाइम (93वें मिनट) में उरुग्वे ने एक और गोल खा लिया। ब्रूनो फर्नांडीस ने यह गोल पेनल्टी के जरिए किया था।
रोनाल्डो मना रहे थे गोल का जश्न
दूसरे हाफ के शुरुआत में जैसे ही गोल हुआ वैसे ही रोनाल्डो यह सोचकर जश्न मनाने लगे कि गोल उन्होंने किया है। हालांकि एक मौके पर लगा गेंद पर आखिरी टच क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया है और वह गोल करने का जश्न भी मना रहे थे, लेकिन जब गौर से देखा गया तो पता चला कि गोल ब्रूनो फर्नांडीस ने किया है और उनके खाते में गोल दिया गया जो जायज भी था।
–
शुरू हुआ भविष्यवाणियों का दौर, सेमीफाइनल खेलेंगी ये 4 टीमें
फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल को लेकर भविष्यवाणियां होने लगी हैं। महान फुटबॉलर वेन रूनी और लुईस फिगो ने अपने-अपने आंकलन स सेमीफाइन खेलने वाली टीमों का चयन किया है। इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर ने कहा, मेरे चार सेमीफाइनलिस्ट्स ब्राजील, अर्जेंटीना, बेल्जियम और इंग्लैंड हैं। पुर्तगाल के पूर्व फुटबॉलर फिगो ने सेमीफाइनल के लिए ब्राजील, स्पेन, अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स को चुना।
–

