गुजरात पहुंचे भूपेश…. चुनावी सभा में साधा भाजपा पर निशाना

गुजरात में बोले सीएम भूपेश

पालीताना। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को गुजरात में चुनावी सभाएं लीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम भूपेश ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में राम और गाय पर काम किया है। हम राम और गाय के नाम पर वोट नहीं मांगते। भाजपा राम और गाय के नाम पर वोट मांगती है। भाजपा राम और गाय के नाम पर कुछ नहीं करती। गुजरात के पालीताना विधानसभा में सीएम बघेल ने आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में किए जा रहे कार्येां का भी जिक्र किया। गौरतलब है गुजरात में 4.91 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 4.61 लाख नए वोटर हैं। इनमें से 9.87 लाख मतदाताओं की उम्र 80 साल से ज्यादा हैं। 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

1 और 5 दिसंबर को मतदान

गुजरात विधानसभा के 182 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को वोट पड़ेंगे। वहीं दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होगा, जबकि 15वीं विधानसभा के लिए परिणाम 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।

00000

प्रातिक्रिया दे