अमित शाह को जेल में जो वीआईपी सुविधा मिली, वो जैन को कहां

-केजरीवाल ने वडोदरा में कहा

वडोदरा। दिल्ली के मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भाजपा द्वारा वायरल वीडियो मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। गुजरात के वडोदरा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह जब गुजरात में मंत्री थे और वे जेल में बंद थे, तब उन्हें जो वीआईपी सुविधाएं मिली थीं, वह इन्हें (सत्येंद्र जैन) को नहीं मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि वीडियो में ये (भाजपा) कह रहे हैं कि वे (सत्येंद्र जैन) मसाज करा रहे हैं, जबकि उनकी फिजियोथेरेपी हो रही है। डॉक्टर ने उनको ऐसा करने की सलाह दी थी।

भाजपा ने जारी की स्टिंग का दूसरा वीडियो

इस बीच, मीडिया में खबर यह भी है कि भाजपा ने सोमवार को एक अन्य कथित स्टिंग का वीडियो जारी किया है, जिसमें उत्तर-पश्चिम दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की एक पूर्व कार्यकर्ता ने ‘आप’ पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए टिकट बेचने का आरोप लगाया है। भाजपा के आरोप पर ‘आप’ की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया से बातचीत में स्टिंग का कथित वीडियो प्रसारित कर आरोप लगाया कि ‘आप’ और इसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में गहराई तक शामिल हैं।

000

प्रातिक्रिया दे