JKSSB JE Recruitment 2022: इस राज्य में सरकारी इंजीनियर बनने का सुहरा मौका, 1,000 पदों पर होगी बंपर भर्ती

Sarkari Naukri: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने जूनियर इंजीनियर और यूटी कैडर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती (JKSSB Recruitment 202) के माध्यम से कुल 1,045 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर भर्ती (JKSSB JE Recruitment 2022) के आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को www.jkssb.nic.in पर विजिट कर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 है। नीचे वैकेंसी (Jammu & Kashmir JE Recruitment 2022) की डिटेल दी गई।

Jammu & Kashmir JE Recruitment 2022 वैकेंसी डिटेल

कुल पद- 1,045

सिविल इंजीनियर (डिपार्टमेंट-PWD)- 855 पद

मैकेनिकल इंजीनियर (डिपार्टमेंट-PWD)- 190 पद

महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 21 नवंबर 2022
आवेदन की आखिरी तारीख- 20 दिसंबर 2022

शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। योग्यता के विषय में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए भर्ती के लिंक पर क्लिक कर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

सेलेक्शन प्रोसेस
सिलेक्शन प्रोसेस के रूप में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आपको जानकारी दे दें कि शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा।

एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 5550 रुपये देने होंगे। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के रूप केवल 450 रुपये देने होंगे।

Jammu & Kashmir JE Recruitment 2022 ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1- अप्लाई करने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssbjk.org.in पर जाना होगा।
स्टेप 2- उसके बाद फिर होम पेज पर “Candidate Registration” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- लिंक पर क्लिक करने के बाद अब “Latest Openings” लिंक पर क्लिक करे, “Apply Now” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- मांगी गई जानकारी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स सबमिट करें।

स्टेप 5- अंत में अपने फॉर्म की एक हार्ड कॉपी और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट भी रख लें।

प्रातिक्रिया दे