मास्को में जयशंकर… अमेरिका-यूरोप को दो टूक रूस से सस्ता तेल खरीदते रहेंगे

मास्को। यूक्रेन और रूस में जारी जंग के बीच भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर एक बार फिर से मॉस्को पहुंचे हैं। उन्होंने इस दौरान अपने रूसी समकक्ष सेरगे लावरोव से मुलाकात की और एक बार फिर से यूक्रेन युद्ध को लेकर शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत पूरी मजबूती के साथ यह कहता है कि संवाद की ओर वापस लौटना चाहिए। एस. जयशंकर ने द्विपक्षीय मीटिंग के दौरान कहा, जयशंकर ने कहा कि भारत ने रूस से यूक्रेन में जारी जंग के बीच भी तेल की खरीद जारी रखी है। पश्चिमी देशों के तमाम विरोधों के बाद भी यह कारोबार जारी रहा है।

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ऐसा देश है, जो तेल और गैस की खपत में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। लेकिन लोगों की कमाई बहुत ज्यादा नहीं है। हमारे लिए यह जरूरी है कि हम सही रेट पर संसाधनों को खरीदें। इसलिए तरह भारत और रूस के संबंधों से हमें फायदा हुआ है। हम इसे जारी रखेंगे। बता दें कि जयशंकर के रूस दौरे पर दुनिया भर की नजर है। चर्चाएं तो यहां तक हैं कि यूक्रेन और रूस की जंग के बीच भारत की ओर से मध्यस्थता भी की जाती है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में भी पीएम नरेंद्र मोदी के कद और पुतिन से उनके संबंधों के आधार पर मध्यस्थता को लेकर कयास लगाए गए हैं। —

0000

प्रातिक्रिया दे