स्कूटी, साइकिल, 33% नौकरियों में आरक्षण, मुफ्त गैस सिलिंडर का वादा

  • भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए कई मुफ्त वादे

-राज्य में 12 नवंबर को होना है विधानसभा चुनाव

शिमला। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को शिमला में घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी करते जनता से कई मुफ्त वादे किए हैं। कहा कि भाजपा की सरकार दोबारा हिमाचल प्रदेश में बनने पर गरीब तबके की महिलाओं को देवी अन्नपूर्णा योजना के तहत सालाना तीन फ्री एलपीजी (LPG) सिलेंडर दिए जाएंगे। भाजपा ने महिला सशक्तिकरण पर 11 योजनाएं जारी कर महिला वोटरों को साधने का पूरा प्रयास किया है। मुख्यमंत्री शगुन योजना की रकम 31 हजार से बढ़ाते हुए 51 हजार रुपये करने की भी घोषणा की है। 12वीं कक्षा की शीर्ष 5 हजार रैंक पाने वाली छात्राओं को प्रतिमाह 2500 रुपये भी दिए जाएंगे। स्कूली छात्रों को साइकिल, तो उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहीं होनहार छात्राओं को स्कूटी भी दी जाएगी। महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए कॉपर्स फंड भी बनाया जाएगा। यहीं नहीं, गर्भवती महिलाओं के लिए भी विशेषतौर से फोकस किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के तहत 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए नौजवानों को भी साधने की कोशिश की है। नड्डा ने कहा कि नौजवानों के लिए हिम स्टार्ट अर्प योजना को शुरू की जाएगी। इसके तहत, 9 हजार करोड़ रुपये का कॉरपर्स फंड बनाया जाएगा, ताकि स्टार्ट अप को बढ़ावा मिल सके।

किसानों से जवानों और बेरोजगार युवकों पर भी फोकस

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि किसानों के पर विशेषतौर से फोकस किया जाएगा, क्योंकि प्रदेश सेबों की खेती के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए हिम स्टार्ट अप योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत 900 करोड़ रुपये का कॉपर्स फंड रखा जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

रोड शो भी किया नड्डा ने

शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को यहां पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो किया और लोअर बाजार में पदयात्रा करते हुए लोगों से राज्य में सत्तारूढ़ दल को फिर से चुनने का आग्रह किया।

चुनाव जीतने पर हिमाचल में लागू होगी समान नागरिक संहिता : शाह

नगरोटा/जसवां-प्रागपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार फिर से आने पर राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। यहां अपनी दूसरी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, भाजपा नेता ने सत्ता में वापस आने पर सरकारी कर्मचारियों की वेतन प्रणाली में अनियमितताओं पर गौर करने का भी वादा किया। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप जयराम ठाकुर सरकार को चुनते हैं, तो मैं आपसे वादा करता हूं कि हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। इसे कोई नहीं रोक सकता।’ शाह ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिमाचल प्रदेश के निचले और ऊपरी, दोनों ही हिस्सों में जीत हासिल करेगी।

000

प्रातिक्रिया दे