गुड न्यूज… आलिया को हुई बेटी

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर रविवार को एक बेटी के माता-पिता बन गए। आलिया और अभिनेता रणबीर कपूर की इस साल अप्रैल में शादी हुई थी। आलिया ने अपने गर्भवती होने की घोषणा इस साल जून में की थी। आलिया ने दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में अपने और रणबीर के पहले बच्चे को जन्म दिया। बच्ची का जन्म हुआ है। आलिया और रणबीर ने इस साल सितंबर में रिलीज फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ में पहली बार साथ काम किया।

-000000

प्रातिक्रिया दे