मुंबई। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बॉम्बे डाइंग समेत 82 कंपनियों पर तगड़ा जुर्माना लगाया है। सेबी ने यह जुर्माना इन कंपनियों और इनसे जुड़े हुए लोगों पर सनस्टार रियल्टी और रेलिगेयर फिनवेस्ट के मामले में 22.64 करोड़ रुपये का लगाया है। साथ ही यह भी आदेश दिया है कि यह कंपनियों और लोग जुर्माना की राशि 45 दिन के अंदर भरें।
बॉम्बे डाइंग पर जिन लोगों पर जुर्माना लगा है वे सभी उच्च अधिकारी हैं। इसके अलावा सनस्टार रियल्टी के मामले पर 21 लोगों के ऊपर 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। इन सभी लोगों के ऊपर कंपनी के शेयरों की कीमतें घटाने और बढ़ाने पर लगाया है और 5-5 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
0000000

