आंध्र पहुंचा ‘भारत जोड़ो’ कारवां, कांग्रेस की यात्रा के 41 दिन पूरे

-राहुल का हलहरवी में हुआ जोरदार स्वागत

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की जारी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (भारत जोड़ो यात्रा) का 41वां दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1000 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुका है। मंगलवार को ये यात्रा आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर गई। वह पड़ोसी कर्नाटक से अलुरु निर्वाचन क्षेत्र के हलहरवी पहुंचे। यहां पहुंचते ही आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष साके शैलजानाथ और अन्य नेताओं ने राहुल गांधी समेत अन्य कार्यकर्ताओं के उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के मुताबिक, आज की यात्रा में राहुल गांधी, अलुरु, हट्टी बेलागल और मुनिकुर्ती में पदयात्रा करेंगे। इसके बाद वह अदोनी के छगी गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। यह यात्रा 21 अक्टूबर तक आंध्रप्रदेश में जारी रहेगी। इसके बाद यात्रा तेलंगाना के रास्ते कर्नाटक में फिर से प्रवेश करेगी।

7 सितंबर से यात्रा का आगाज

आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

000

प्रातिक्रिया दे