चाहे कोई नियम बना लो, रूस कम कीमत पर तेल नहीं बेचेगा, जी-7 देशों को पुतिन का जवाब

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका देश किसी भी हालत में कम कीमत पर तेल नहीं बेचेगा। पुतिन का ये बयान ऐसे समय में आया है जब ग्रुप ऑफ सेवन (जी 7) द्वारा दुनिया भर में बेचे जाने वाले रूसी तेल की कीमत पर कैप लगाने का वादा किया गया है। जी-7 देशों की घोषणा के बाद पुतिन ने कहा कि वे चाहे कोई नियम बना लें लेकिन रूस अपने तेल को कम कीमत पर नहीं बेचेगा।

रूसी सरकारी मीडिया आरटी के रूसी ऊर्जा सप्ताह 2022 कार्यक्रम में बोलते हुए, पुतिन ने कहा, “मुझे यह कहना है कि रूस हमारे अपने हितों के खिलाफ काम नहीं करेगा। हम तेल या गैस को कम कीमत पर ऑफर करके अपनी स्थिति को कम करने का काम नहीं करेंगे। नहीं, हम उनके (जी-7) आगे नहीं झुकेंगे। हम दूसरों द्वारा तय किए गए नियमों पर नहीं चलेंगे। हम हमारे नुकसान के लिए काम नहीं करेंगे।”

पश्चिमी देश रूस से उसकी आय का सबसे बड़ा स्रोत ‘तेल’ छीनने के प्रयास तेज कर रहे हैं। यूरोन्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन में युद्ध अपने आठवें महीने के करीब है, जिसका कोई समाधान नहीं निकल रहा है। ऐसे में पश्चिमी देशों को संदेह है कि रूस तेल की निरंतर बिक्री से अपने मुनाफे के साथ युद्ध को तेज कर रहा है। रूस के बजट का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा तेल से आता है।

प्रातिक्रिया दे