—
—एमबीए की छात्रा ने बनाए 60 के अश्लील वीडियाे, दोस्त को भेजे
—छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री मान ने दिए जांच के आदेश
चंडीगढ़। मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में 60 छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद उसी यूनिवर्सिटी में एमबीए की छात्रा है। आरोपी छात्र और उसके दोस्त का गिरफ्तार किया गया है। इधर, शनिवार देर रात इसका खुलासा हुआ तो हॉस्टल की आक्रोशित छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के बाद पंजाब सीएम ने जांच के आदेश दिए हैं, वहीं यूनिवर्सिटी में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
—
यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्रा रोजाना हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो बनाती थी। वह उनके कपड़े बदलने या नहाने के समय ही यह वीडियो बनाती थी। जिसके बाद अपने दोस्त को भेजती थी। लड़कियां कुछ दिनों से उसे नोटिस कर रही थी, लेकिन शनिवार को लड़कियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मोहाली की नामी निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब हॉस्टल में रही एक छात्रा ने अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर शिमला में बैठे दोस्त के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल करा दिए। जैसे ही छात्राओं को पता चला तो यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया।
छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारेबाजी शुरू हो गई। इसी बीच एक छात्रा को दिल का दौरा पड़ गया, जबकि कुछ की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। आरोपी छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक टीम शिमला भेजी गई। जिसने आरोपी लड़के को भी दबोच लिया है।
हालांकि एसएसपी विवेकशील सोनी कि आरोपी लड़की ने केवल अपने ही वीडियो भेजे थे। किसी और लड़की के नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान एक लड़की की तबीयत बिगड़ी थी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि किसी की मौत नहीं हुई है। सीएम भगवंत मान ने पूरे मामले की निंदा करते हुए कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना सुनकर दुख हुआ। हमारी बेटियां हमारी शान हैं। मैंने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
एडीजीपी गुरप्रीत देओ ने पत्रकारवार्ता में कहा कि हमारी लड़कियों से बात हुई है। प्रदर्शन करने वालीं लड़कियां कोई और थीं, जो लड़कियां प्रभावित हुईं, उनकी बात सामने आई ही नहीं। हमने एक लड़की को गिरफ्तार किया है, जिसने बाथरूम के दरवाजे के नीचे से लड़कियों की वीडियो बनाई थी, लेकिन उसने शिमला में अपने बॉयफ्रेंड को अपनी ही वीडियो भेजी है। मोबाइल की जांच फोरेंसिक टीम कर रही है, लड़के को पकड़ने के लिए टीम हिमाचल रवाना हो गई है। लड़के को पकड़ने के बाद हम दोनों को सामने बैठकर पूछताछ कराएंगे। यह नया सत्र था इसलिए लड़कियां एक दूसरे को ज्यादा जानती नहीं हैं। पूरे मामले में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने भी बयान जारी किया है। यूनिवर्सिटी के अनुसार, अन्य छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो शूट करने की बात पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं। किसी भी छात्र का कोई वीडियो आपत्तिजनक नहीं मिला, सिवाय एक लड़की द्वारा शूट किए गए एक निजी वीडियो के, जिसे उसके प्रेमी के साथ साझा किया गया था। वहीं अफवाहें हैं कि 7 लड़कियों ने आत्महत्या कर ली है जबकि सच्चाई यह है कि किसी भी लड़की ने ऐसा कोई कदम उठाने की कोशिश नहीं की है। घटना में किसी लड़की को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है।
—
आज और कल नहीं होगी पढ़ाई
रविवार शाम को भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। काले कपड़े पहनकर उन्होंने न्याय की मांग की। उधर, विश्वविद्यालय ने जानकारी दी है कि 19 और 20 सितंबर को अध्यापन कार्य नहीं होगा।

