मुंबई। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला भाग रिलीज होने के साथ ही देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फिल्म के भाग 1 के अंत में दूसरे भाग की आधिकारिक घोषणा की गई है। दूसरे भाग का नाम ब्रह्मास्त्र भाग II- देव है। दूसरे भाग में देव की भूमिका निभाने वाले कलाकारों की लिस्ट में ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह का नाम सबसे आगे है। मीडियो रिपोर्ट् में यह भी कहा गया है कि ब्रह्मास्त्र पार्ट II में भूमिका निभाने के लिए रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन को संपर्क किया गया है।
फिल्म को लेकर और कई जानकारियां सामने आई हैं। खबरों की मानें तो तीन भाग वाली इस फिल्म के दूसरे भाग दो अभिनेत्रियां मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। दूसरे भाग में दीपिका पादुकोण को फीमेल लीड के लिए चुना गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में तो वह भी दावा किया गया है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाती नजर आने वाली है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दीपिका फिल्म के पहले भाग में भी कैमियो करती नजर आई हैं।

