कपिल, रश्मिका की मेगा ब्लॉकबस्टर में दीपिका की भी एंट्री

मुंबई। फिल्म मेगा ब्लॉकबस्टर का फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फिल्म के सितारों का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया गया। फिल्म में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इसमें उनके साथ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कॉमेडियन कपिल शर्मा भी दिखाई देंगे। इस मूवी में दीपिका पादुकोण की भी एंट्री हो गई है।

रश्मिका साउथ सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेसेस में से एक हैं तो दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा सिनेमा में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं और अब वो एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार है। रश्मिका मंदाना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनका दिलकश अंदाज देखने को मिला।

लुक शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना ने कैप्शन में लिखा, फन स्टफ। इतना ही नहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मेगा ब्लॉकबस्टर से अपने फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस पोस्टर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वहीं रोहित शर्मा ने फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए बॉलीवुड में एंट्री की जानकारी दी है।

बता दें कि फिल्म मेगा ब्लॉकबस्टर में बॉलीवुड और टॉलीवुड के सितारे एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। रश्मिका, रोहित और कपिल की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए बेताब है। इस फिल्म में तीनों सितारे पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। वहीं रोहित शर्मा के लुक ने धमाल मचा दिया, जिसे देखकर फैंस में जबरदस्त हाई बज बना हुआ है और अब फैंस उन्हें पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


प्रातिक्रिया दे