सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का निधन

मॉस्को। सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बावेच का निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’, ‘आरआईए नोवोस्ती’ और ‘इंटरफेक्स’ ने ‘सेंट्रल क्लीनिकल हॉस्पिटल’ के हवाले से गोर्बावेच के निधन की जानकारी दी। गोर्बावेच के कार्यालय ने पहले बताया था कि अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।

-सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को मातृ शोक हुआ है। उनकी मां श्रीमती पाओला माइनो का निधन शनिवार 27 अगस्त को इटली में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को पूरे विधि विधान से हुआ। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। सोनिया गांधी बीते सप्ताह ही स्वास्थ्य जांच के लिए विदेश यात्रा पर गईं थी। इस समय वह विदेश में ही हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके साथ हैं।


प्रातिक्रिया दे