पुतिन के राइट हैंड कहे जाने वाले डुगिन की बेटी की हत्या

  • लैंड क्रूजर कार को ब्लास्ट कर उड़ाया

(फोटो : रशिया)

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का राइट हैंड कहे जाने वाले अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी डारिया की हत्या का मामला सामने आया हैं। जानकारी के मुताबिक डारिया डुगिन अपनी लैंड क्रूजर प्राडो कार से घर जा रही थीं। इसी दौरान उनकी कार को मॉस्को के पास ब्लास्ट कर उड़ा दिया गया। ब्लास्ट के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही अलैक्जेंडर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। रूसी मीडिया के मुताबिक मॉस्को के ओडिन्टोस्वोस्की जिले में लैंड क्रूजर कार में विस्फोट से उड़ाया गया था, इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया कि कार में अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी डारिया डुगिन सवार थीं।

ऐसे हुआ धमाका

रूसी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लैंड क्रूजर प्राडो कार में जोरदार धमाका हुआ। चारों तरफ आग की लपटें उठने लगीं। कार में ब्लास्ट होने के बाद आसपास का यातायात एकदम रुक गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। ब्लास्ट के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार के टुकड़े यहां-वहां बिखर गए। वहीं कार से आग की लपटें उठ रही थीं। ये ब्लास्ट हाईवे पर हुआ। इस वजह से जाम लग या, हालांकि पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया। जानकारी के मुताबिक डारिया डुगिन को इस साल जुलाई में ब्रिटेन की ओर से रूस के लोगों पर लगाई गई पाबंदियों में शामिल किया गया था। 60 वर्षीय अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी डारिया लेखिका थीं। उन्हें अपने पिता के ‘सलाहकार’ के रूप में जाना जाता था। रूस ने जब यूक्रेन पर हमला किया था तो डारिया डुगिन ने भी इस हमले का समर्थन किया था। वहीं डारिया डुगिन के पिता अलेक्जेंडर डुगिन मशहूर रूसी राजनीतिक दार्शनिक और विश्लेषक हैं। अलेक्जेंडर डुगिन के बारे में कहा जाता है कि क्रीमिया और यूक्रेन युद्ध के पीछे उन्हीं का दिमाग था। साथ ही अक्सर पश्चिमी विश्लेषकों द्वारा अलैक्जेंडर को पुतिन केा ब्रेन कहकर संबोधित किया जाता था। रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले 2015 में अमेरिका ने अलेक्जेंडर डुगिन पर व्यापारिक संबंध खत्म करने और उसकी संपत्ति फ्रीज करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अलेकजेंडर डुगिन प्रमुख अति-राष्ट्रवादी विचारक हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि वे रूसी राष्ट्रपति के करीबी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक इस ब्लास्ट को लेकर रूसी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई हैं। सरकार में आधिकारिक पद नहीं होने के बावजूद डुगिन के पिता रूसी राष्ट्रपति के करीबी सहयोगी हैं।

00

प्रातिक्रिया दे