फिदायीन का मिला कटा सिर, अब तक 100 मौतें

—पेशावर ब्लास्ट

पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर के मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में अब तक 100 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने मलबे से 100 लोगों के शव निकाले। सुरक्षा एजेंसियों को घटनास्थल से धमाके में उड़ा हुआ एक सिर बरामद हुआ है। जांच एजेंसियों का दावा है कि ये सिर फिदायीन हमलावर का है, जो नमाजियों के साथ अगली ही कतार में खड़ा था। नमाज के दौरान इस शख्स ने खुद का उड़ा लिया था। एजेंसियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या 100 से ज्यादा भी हो सकती है। पेशावर के लेडी रीडिंग हॉस्पिटल में गंभीर रूप से कई घायलों का अभी भी इलाज किया जा रहा है। ब्लास्ट में घायलों की संख्या 221 हो चुकी है। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर है। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ब्लास्ट के बाद मस्जिद की छत धंस गई और इसके मलबे में कई लोग दब गए।

भारत ने की हमले की निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बागची ने मंगलवार को ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा- भारत पेशावर में हुए फिदायीन हमले की कड़ी निंदा करता है।

00000

प्रातिक्रिया दे